बागेश्वर: जिला कार्यकारिणी समिति (आपदा) की बैठक संपन्न, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यकारिणी समिति (आपदा) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और सभी निर्माण कार्य स्थायी, सुरक्षित एवं दीर्घकालिक हों।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्थलीय निरीक्षण स्वयं करें, फील्ड पर सक्रिय रहें और कार्यों की रियल-टाइम निगरानी सुनिश्चित करें साथ ही थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन की कार्यवाही भी त्वरित पूर्ण करें। उन्होंने सभी विभागों को सरल, स्पष्ट एवं निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट प्रस्तुत करने, कार्यों में गति लाने और परस्पर समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल ने विभागों को पूर्व में अनुमोदित कार्यों की यूसी (उपयोगिता प्रमाणपत्र) शीघ्र उपलब्ध कराने एवं लंबित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित विभिन्न विभागों के अभियंता एवं अधिकारी उपस्थित रहे

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा
देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर 
