- प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट,पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रुड़की (हरिद्वार)- घर मे खून से लथपथ 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से कस्बे मे हड़कंप मच गया, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई, तो पता चला प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने ही अपनी बड़ी बहन का गला रेतकर हत्या की है। मौके से ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस तमाम पहलुओं की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
मंगलौर कस्बे में पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती की हत्या की गई है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पुलिस फोर्स के मौके पर पहुँचे, जहा खून से लथपथ युवती के शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि युवती की हत्या उसके छोटे भाई अमन ने गला रेतकर की है। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि प्रेम प्रसंग के चलते छोटे भाई अमन ने अपनी बड़ी बहन फिजा 22 वर्षीय का देर रात गला रेतकर हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और सभी पहलुओं पर जांचपड़ताल में जुटी है। घटना की जानकारी लगने पर मंगलौर कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान 
