- दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल।
पन्तनगर (ऊधमसिंह नगर)- पन्तनगर थाना पुलिस ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में एक व्यक्ति द्वारा बताया की उसकी नाबालिक बेटी थाना क्षेत्र में एक विद्यालय में 12वी की छात्र है। आरोप है की कुछ दिन 10 वी में साथ पढ़ने वाली सहेली ने उसे पार्टी में बुलाया था। अगले दिन वह अपनी सहेली के साथ अपने दोस्त के सरकारी आवास में पहुंची। वहा पर पहले से ही सहेली का दोस्त और एक युवक मौजूद था। पार्टी के बाद उसके सर में दर्द हुआ तो उसने सहेली से घर जाने की बात कही लेकिन सहेली द्वारा यही कमरे में आराम करने को कहा लगभग एक घंटे तक आराम कर वह घर चली गई।
कुछ दिन बाद आरोपी द्वारा किशोरी को मिलने के लिए बुलाया जब उसने इनकार कर दिया तो आरोपी ने पार्टी वाले दिन की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। जब वह युवक के पास मिलने के लिए पहुंची तो आरोपी द्वारा अश्लील फोटो दिखा कर उससे शादी करने की बात कही. मना करने पर आरोपी जबरन उसे दोस्त के घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। कई दिनों तक सिलसिला चलने के बाद आरोपी युवक ने शादी से इंकार करते हुए उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में अप लोड कर दिया। परिजन की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान 
