हल्द्वानी : लालकुआं बिंदुखत्ता में आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू, पशु मालिकों पर होगा मुकदमा दर्ज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • हल्द्वानी : लालकुआं बिंदुखत्ता में आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू, पशु मालिकों पर होगा मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी/लालकुआं : लंबे समय से क्षेत्र में फसलों के नुकसान के साथ-साथ लोगों की मौत का कारण बन रहे आवारा जानवरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। उपजिला अधिकारी तुषार सैनी ने चार टीमें बनाकर इस अभियान की शुरुआत की है। पहले दिन 7 सांडों को पकड़ कर हल्दुचौड़ गौशाला भिजवाया गया है।

उपजिला अधिकारी तुषार सैनी का कहना है कि पशु मालिकों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा उन्होंने अभियान की शुरुआत में ही लोगों से अपील की है कि वह अपने पालतू पशुओं को सड़कों पर ना छोड़े। नहीं तो इसके परिणाम उन्हें को भुगतने पड़ेंगे।

सोमवार को 2 किलोमीटर और घोड़ानाला क्षेत्र से 7 सांडों को पड़कर गौशाला भिजवाने का काम किया गया। इस अभियान में नगर निगम हल्द्वानी और पशु चिकित्सा विभाग नगर पंचायत लालकुआं, तहसील प्रशासन की अलग-अलग टीम बनाकर आवारा पशुओं को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हिमांशु धर्मसत्तू, डाक्टर दीपेश शर्मा, अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह तथा नगर पंचायत, तहसील प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें