Udham Singh Nagar News: हल्द्वानी में कुमाऊं ज्वेलर्स के मालिक के बेटे पर फायरिंग की घटना के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ किच्छा के बरी गांव में हुई। इस दौरान बदमाश भागकर गन्ने के खेत में जा छिपे, जहां मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई। उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य बदमाश को गन्ने के खेत से ही पुलिस ने पकड़ा है। जबकि दो फरार हो गए। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे सितारगंज के अस्पताल में पुलिस कस्टडी में भर्ती कराया गया है। बदमाश की पहचान 26 वर्षीय गुरदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी बेरिया दौलत बाजपुर के रूप में हुई है।
सभी बदमाश नेपाल भागने की फिराक में थे। मगर पुलिस ने उनके मंसूबे फेल कर दिए। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश कर रही थी कि गुरुवार शाम को सूचना मिली कि बदमाश नेपाल भागने की फिराक में है। इसके लिए बरा में एकत्र हो रहे हैं। इस पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो पुलभट्टा थाने की टीम को कुछ संदिग्ध एक ढाबे पर खाना खाते मिले। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे और गन्ने के खेत में जा छिपे।
पुलिस ने एक बदमाश के साथ बाइक भी बरामद कर ली। बदमाशों की घेराबंदी की सूचना पर एसएसपी डाॅ. मंजूनाथ टीसी के साथ ही डीआईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे भी मौके पर पहुंच गए। नैनीताल पुलिस के साथ ही भारी संख्या में सितारगंज सर्किल की पुलिस टीम ग्राम बरी पहुंच गई। डीआईजी भरणे व एसएसपी डा. मंजूनाथ ने बरा चौकी में डेरा डाल दिया है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस को हल्द्वानी से जुड़े एक मामले के संधीगतों की सूचना मिली थी। जिसके बाद चेकिंग में बरा के पास 4-5 संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने चेतावनी देते हुए सरेंडर करने को कहा। बावजूद इसके उन्होंने दूसरी राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
अन्य बदमाश बरेली, पीलीभीत की ओर भागे। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम की कांबिंग और सर्च अभियान जारी है।
एसपी सिटी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान अन्य बदमाश बरेली और पीलीभीत की तरफ भाग गए। घायल बदमाश को सितारगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने उसे रुद्रपुर अस्पताल के लिए भेज दिया है। जिस पर पुलिस टीम उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस और एसओजी की टीम लगी हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त संदेश
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला 
