उत्तराखंड- यहां दो बाइकों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत, एक की दर्दनाक मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Kashipur News- काशीपुर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया।

जसपुर क्षेत्र के ग्राम भोगपुर निवासी तारा सिंह (25 वर्ष) पुत्र गुरमीत सिंह कल शाम बाइक से जसपुर जा रहा था। रास्ते में मेघावाला गांव के पास सामने से आ रही एक बाइक उसकी बाइक में टकरा गई। जिससे तारा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल तारा सिंह को 108 एंबुलेंस की मदद से जसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां से तारा सिंह के परिवार के लोग काशीपुर लेकर आए। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा

घटना की सूचना तारा सिंह के परिजनों ने पुलिस को दी जिसके बाइ पुलिस ने तारा सिंह के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर उसे शो विच्छेदन गृह भेज दिया। तारा सिंह के परिजनों ने बताया कि मृतक के दो छोटी बच्चियां है। वह उनका भरण पोषण मजदूरी करके करता था इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें