टनकपुर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित शारदा वन रेंज से एक महिला और एक पुरुष का शव एक साथ मिलने से सनसनी फैल गई , पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि नेपाल पुलिस का कहना है शव महेन्द्रनगर के रहने वालों के हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार देर शाम नेपाल के मटेना गांव के समीप नेपाल से सटे भारतीय वन क्षेत्र शारदा फॉरेस्ट रेंज के कंपार्ट संख्या-44 में वन विभाग के कर्मचारियों को गश्त के दौरान दो शव पड़े दिखायी दिए। रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया है कि गश्ती कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस को जानकारी दी गई।

कोतवाल चंद्रमोहन सिंह और मनिहारगोठ चौकी प्रभारी तेज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं नेपाल पुलिस और एसएसबी के जवान भी मौके पर पहुंच गए। भारतीय क्षेत्र होने के कारण टनकपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल टनकपुर की मोर्चरी मेंरखवा दिया है। फिलहाल इन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि नेपाल की पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक महिला और पुरुष नेपाल के महेंद्रनगर स्थित सुंदरपुर गांव के निवासी हैं। सीओ टनकपुर अविनाश वर्मा ने बताया कि ये दोनों शव भारतीय वन क्षेत्र में पड़े मिले हैं। बताया कि घटनास्थल से करीब 10 मीटर दूरी पर एक बाइक और मोबाइल भी पुलिस को मिला है। हालांकि इन दोनों की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सड़क के लिए सालों से गुहार, नहीं सुनी तो उत्तराखंड में यहां ग्रामीण खुद फावड़ा लेकर उतर गए
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ और डंपर के बीच फंसे चालक की मौत
‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में लिया बाबा नीम करौली का आशीर्वाद
उत्तराखंड: यहां पुलिस ने किया खुलासाः पिता पुत्री ने किया सुबूत मिटाने का प्रयास
उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई
उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
उत्तराखंड की सहकारिता को लेकर अमित शाह से मिले धन सिंह रावत, जानें क्या हुई चर्चा
गिरिजा शंकर जोशी के निधन से सूचना विभाग में शोक, सीएम धामी ने परिजनों के प्रति जताई संवेदना 
