देहरादून-उत्तराखंड में मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उधम सिंह नगर समेत अन्य मैदानी इलाकों में अगले 4 दिनों तक शीतलहर चलेगी। इसके अलावा मैदानी इलाकों में घना कोहरा रहेगा, पहाड़ों में भी पाला पड़ने का अंदेशा है। जिससे कड़कड़ाती ठंड में इजाफा होगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उधम सिंह नगर समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में मंगलवार से लेकर 4 दिन तक शीतलहर चलेगी। ऐसे में गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है, क्योंकि इस मौसम में उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। वहीं अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में 18 डिग्री से अधिक अंतर होगा। लिहाजा सावधान रहने की जरूरत है। सभी जिलों को येलो अलर्ट जारी किया गया है, सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा
उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया 
