रामनगर – भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के रामनगर के रहने वाले पांच युवकों की मौत हो गई। युवक रामनगर के मोहल्ला गुलरघट्टी के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वे सभी लोग रामनगर से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित बिलग्राम शरीफ जा रहे थे। उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मारी है। बताया जा रहा कि हादसा मंगलवार सुबह बरेली शाहजहांपुर के बीच हुआ है।
सुबह करीब 5:00 बजे ट्रक ने युवकों की कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 2 कारों से 10 लोग सवार होकर बिलग्राम शरीफ जा रहे थे। जहां एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। सभी मृतक रामनगर के गुलरघट्टी के रहने वाले थे। जिनका नाम इमरान खान, हाफिज ताहिर, मुलाजिम, सगीर और फदिर है। मृतकों में से एक मेडिकल स्टोर के स्वामी का भाई था। सूचना के बाद मृतकों के परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं इस दुखद खबर से रामनगर में शोक की लहर है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा
उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया 
