भीमताल (नैनीताल)- टूरिस्ट सीजन में पहाड़ों को जाते समय अगर सबसे ज्यादा परेशानी कही हुई तो वह रानी बाग स्थित पुल पर बनी रही, क्योंकि लंबे समय से यहां पर निर्माणाधीन पुल तैयार नहीं हो पाया है। जिसके चलते विधायक राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ रानीबाग में निर्माणाधीन टू लेन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों और ठेकेदार से पुल का निर्माण जुलाई तक हर हाल में पूर्ण करने को कहा।
कैड़ा ने बताया कि केंद्र सरकार से 7.17 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कराने के बाद टू लेन पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जुलाई में पुल का निर्माण पूरा होने पर अगस्त में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से पुल का उद्घाटन कराया जाएगा। इस दौरान लोनिवि ईई मदन मोहन सिंह पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य प्रेमबल्लभ बृजवासी, प्रधान डीके शर्मा, मनोज चनौतिया, पंकज मेहरा, हेम चंद्र आदि मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा
उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया 
