- ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के अर्चित ढौंडियाल ने प्रदेशभर में पांचवा ओर जनपद चमोली में पहला स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन।
- अदिति मसियाल ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में 19वां स्थान किया प्राप्त।
मेहलचोरी (गैरसैंण)- उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के अर्चित ढौंडियाल ने प्रदेशभर में पांचवा ओर जनपद चमोली में पहला स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित राजेश्वरी करूणा इंटरमीडियट कालेज गैरसैंण के,98.60 अंक प्राप्त करने वाले छात्र अर्चित के पिता इसी विधालय में शिक्षक हैं,जबकि माता गंगा ढौंडियाल ब्लाक में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत हैं।नगर पंचायत गैरसैंण के अंतर्गत रिखौली गांव के रहने वाले अर्चित रोजाना दो किलोमीटर खेत ओर जंगल के रास्ते विधालय पंहुचते हैं,वहीं घर के कार्यों में मां बाप का हाथ बंटाने वाले अर्चित अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व शिक्षकों के साथ ही बोर्ड परीक्षा की बेहतरीन तैयारी में मदद करने वाले अपने परिवार की रेखा ढौंडियाल,किरन ढौंडियाल व अमित देवराडी को देते हैं।
अर्चित ने विज्ञान व सामाजिक विज्ञान में 100-100 अंक प्राप्त कर विशेष सम्मान अर्जित किया है। प्रदेश की सम्मान सूची में स्थान प्राप्त करने वाले अर्चित ढौंडियाल आगे चलकर आईएएस अधिकारी के रूप में देशसेवा करना चाहते हैं।जबकि इसी विधालय की अदिति मसियाल ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में 19वां स्थान प्राप्त किया है।दूरस्थ मेहरगांव की रहने वाली अदिति के पिता पदम सिंह सेना में सेवारत हैं जबकि माता शाखा देवी गृहणी हैं।अदिति आगे चलकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती हैं।अल्प संसाधनों के बावजूद प्रदेशभर में सम्मान सूची में स्थान प्राप्त करने वाले दोनों विधार्थियों की उपलब्धी पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत
उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में HCमें सुनवाई, अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ कोर्ट
उत्तराखंड: सेना के ट्रक का ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी, चपेट में महिलाएं आई
उत्तराखंड की संस्कृति को देश तक पहुंचाएंगे युवा, CM धामी ने हरियाणा जाने वाले दल को किया रवाना
देहरादून साइंस सिटी को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ की अतिरिक्त मदद, CM धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट: कौन जीता, कौन हारा? देहरादून से नैनीताल तक देखें कॉलेजवार नतीजे
हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे 
