- एक हजार अतिथि शिक्षकों की होगी भर्ती: डॉ. धन सिंह रावत
- सूबे के पर्वतीय व दुर्गम श्रेणी के विद्यालयों में होंगे तैनात
- कहा, अधिकारी डी श्रेणी के विद्यालयों की डीपीआर शासन को शीघ्र भेजें
देहरादून : शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभाग विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष एक हजार नये अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में रिक्त पदों की सूचना तत्काल निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। इन अतिथि शिक्षकों को प्रदेश के पर्वतीय व दुर्गम श्रेणी के विद्यालयों में तैनात किया जायेगा ताकि दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में पठन-पाठन बिना किसी व्यवधान के चल सके।
दिल्ली दौरे से लौटने के उपरांत सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर आज शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिये अतिथि शिक्षकों की भर्ती के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि पूर्व में राज्य कैबिनेट द्वारा शिक्षकों की कमी को देखते हुये प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में विभिन्न विषयों के 5200 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की मंजूरी दी गई थी। जिसके सापेक्ष विभाग द्वारा 4200 अतिथि शिक्षकों की ही नियुक्ति की गई। विभागीय मंत्री ने कहा कि पूर्व में स्वीकृत सूची में से अवशेष 1000 अतिथि शिक्षकों को गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय में नियुक्ति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों से उक्त विषयों में रिक्त पदों की सूचना निदेशालय में एक सप्ताह के भीतर मंगा ली जाय।
बैठक में विभागीय मंत्री डॉ रावत ने डी श्रेणी के विद्यालयों में निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सभी जनपदों से डीपीआर मंगाकर शीघ्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने कामकाज में लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्यवाही कर उनके स्थान पर नई कार्यदायी संस्था का प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग के लिए निदेशालय व शासन स्तर के अधिकारियों को एक-एक जनपद की जिम्मेदारी सौंपी। स्वीकृत बजट को समय पर खर्च किया जा सके।
बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, अपर सचिव शिक्षा रंजना राजगुरू, एम एम सेमवाल, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्व्याल, निदेशक माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट, अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ मुकुल सती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: SIR-2026: 13 अगस्त तक करें दावा-आपत्ति, मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान हुआ तेज
देहरादून : इन जिलों में भारी बारिश आसार
देहरादून :(बड़ी खबर) उत्तराखंड यूटेट परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, RBI की मंजूरी का इंतजार
देहरादून:(बड़ी खबर) राज्य के मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य बदले गए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) थार जैसी गाड़ियों में ब्लैक फिल्म, हूटर और रेट्रो साइलेंसर वाले की अब खैर नहीं, अंतिम मौका खुद ही हटा लो
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DAV हल्द्वानी में क्लस्टर स्पोर्ट्स का शानदार आयोजन
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने 150 करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड: चारधाम के साथ प्रमुख मंदिरों में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, टूट गए कई पुराने रिकॉर्ड
उत्तराखंड: मां ने बेटी के अपहरण की दर्ज कराई रिपोर्ट, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई 
