- 10 डिग्री कॉलेजों में प्राचार्यों के तबादले
हल्द्वानी: राज्य के 10 डिग्री कॉलेजों में गुरुवार को प्राचार्यों के तबादले कर दिए गए हैं। शासन स्तर से उपसचिव उच्चशिक्षा ब्योमकेश दूबे ने स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। जिसमें से यूजी के 6 और पीजी के 4 प्राचार्यों के तबादले किए गए हैं। जिसमें से कुमाऊं से 3 व गढ़वाल से 7 प्राचार्यों को उधर से उधर किया गया है। स्थानांतरित प्राचार्यों को एक सप्ताह के भीतर नए तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग लेने के आदेश दिए हैं। प्रभारी निदेशक उच्चशिक्षा डॉ. अंजू
अग्रवाल ने बताया कि शासन स्तर से जारी आदेश के मुताबिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ (चमोली) के प्राचार्य विश्वनाथ खाली को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग (चमोली) स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार व्यवसायिक राजकीय महाविद्यालय पैठाणी (पौड़ी गढ़वाल) के प्राचार्य दशम सिंह नेगी को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल), राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग (पिथौरागढ़) के प्राचार्य देवेश कुमार भट्ट को राजकीय
स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला (देहरादून), राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी के प्राचार्य पंकज पंत को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी भेजा गया है। राजकीय डिग्री कॉलेज गदरपुर (ऊधमसिंह नगर) की प्राचार्य शर्मिला सक्सेना को राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण (अल्मोड़ा), राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण के प्राचार्य प्रेम प्रकाश को राजकीय महाविद्यालय गदरपुर स्थानांतरित किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
