देहरादून- जिलाधिकारी देहरादून डाॅ0 आर राजेश कुमार ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को जनपद अवस्थित शराब की दुकानों में‘ यहाँ पर ओवर रेटिंग नहीं की जाती है, का बैनर/फ्लैक्स लगाने तथा औचक निरीक्षण के साथ ही जिन शराब की ओवर रेटिंग पाए जाने व बैनर पोस्टर चस्पा न करने वाली दुकानों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा आज देहरादून जनपद अन्तर्गत शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में पोस्टर बैनर चस्पा पाए गए। आज निरीक्षण के दौरान जनपद में 03 दुकानों देशी-विदेशी मदिरा की दुकान बरोटीवाला, एवं हरिपुर में स्टाॅक रजिस्टर का मिलान नही होने पर 30 हजार अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि शराब की ओवर रेटिंग पर चलाये जा रहे अभियान को हल्के में लेने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए तथा इसकी पुनरावृत्ति करने वालो पर आबकारी एक्ट में निर्धारित प्राविधानों के अनुसार सख्त कार्यवाही की जाए। साथ ही आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में नियमित छापेमारी अभियान चलाते हुए प्रतिदिन कृत कार्यवाही से अवगत कराए।
जिला आबकारी अधिकारी राजीव चैहान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में समस्त दुकानों पर छापामारी अभियान जारी है अभी तक 63 दुकानों का निरीक्षण किया गया है तथा निरीक्षण अभियान जारी है। निरीक्षण के दौरान जिन दुकानों में कमियां पाई गई है तथा स्टाॅक रजिस्टर का मिलान नही हो पाया उन पर अर्थदण्ड की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है तथा 07 दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “उत्तराखंड- यहां एक साथ 63 शराब की दुकानो में छापा, ओवर रेटिंग की बड़ी शिकायत”
Comments are closed.



उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
राष्ट्रपति मुर्मु फिर पहुंचेंगी देवभूमि, दो दिन के दौरे पर इस दिन आएंगी उत्तराखंड
सड़क मार्ग से जा रहे थे सीएम धामी, श्रीनगर में अचानक रुके, चाय की दुकान पर किया कुछ ऐसा
उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया 

कभी दिगोलीखाल का सराब का ठेका में भी ओबर रेठीग चल रही है नैनीडाडा बिलोक पौड़ी गढ़वाल उतराखण्ड