Lalkuan News- लालकुआं विधानसभा के नकायल गांव के लोगों ने हल्द्वानी बुध पार्क में धरना प्रदर्शन करते हुए आगामी चुनाव में चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है नकायल गांव से ग्राम प्रधान के नेतृत्व में हल्द्वानी बुध पार्क में भारी बारिश के बीच धरना प्रदर्शन करने पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि सन 2013 में मुख्यमंत्री ने उनके गांव को जोड़ने के लिए सड़क और पुल की घोषणा की थी लेकिन 8 साल बाद भी ग्रामीण संघर्ष कर रहे हैं और हर साल बरसात में 3 महीने जान जोखिम में डालकर नकायल गांव के लोगों को जिंदगी जीनी पड़ती है।
ग्रामीणों का मानना है क्षेत्र के विकास के लिए ही जनप्रतिनिधियों को चुनते हैं और जब जनप्रतिनिधि ही विकास न कर सके तो जनप्रतिनिधि चुनकर क्या फायदा, लिहाजा आगामी विधानसभा चुनाव में ग्रामीण पूरी तरह से चुनाव बहिष्कार करेंगे ग्रामीणों का कहना है कि अगर उससे पूर्व सड़क और पुल का काम शुरू हो जाता है तब ही ग्रामीण इस बारे में कुछ सोचेंगे अन्यथा ग्रामीणों की जनप्रतिनिधियों से पूरी तरह से उम्मीद टूट चुकी है। गौरतलब है कि क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का भी कई बार ग्रामीणों को पुल और सड़क बनाने का आश्वासन दे चुके हैं। लेकिन आज तक सिर्फ मायूसी ही हाथ आई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 
