Dehradun News- उत्तराखंड के विकासनगर कालसी वन प्रभाग के चौहड़पुर रेंज में लांघा रोड स्थित एक फैक्ट्री से वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने दो मुंह का कोबरा सांप पकड़ा है। इस दुर्लभ सांप को देख सभी आश्चर्यचकित हो गए। वन विभाग के रेंजर ने स्वयं कहा कि 35 साल की नौकरी में उन्होंने पहली बार दो मुंह वाला कोबरा सांप देखा है।
लगभग 3 फिट लंबा कोबरा वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया है। दरअसल यहां स्टोन कंपनी के कर्मियों ने फोन पर सूचना दी थी कि एक ऐसा सांप निकल आया है जिसके दो मुंह हैं जिस पर रेंजर सहित रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची काफी मशक्कत के बाद जब वन विभाग ने सांप पकड़ा तो उसके दो मुंह देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। वन विभाग की टीम ने बताया कि यह सांप दुर्लभ स्पिटाक्लड प्रजाति का कोबरा है। इस विलुप्त प्रजाति के कोबरा को देख हर कोई हैरान दिखाई दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 
