Haldwani News- हल्द्वानी और उसके आसपास के कई ब्लॉकों के युवा स्वरोजगार के लिए निरंतर प्रयासरत हैं यही वजह है कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लगातार सब्सिडी युक्त ऋण लेकर स्वरोजगार के लिए आतुर हैं। जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में डेयरी उद्योग, मुर्गी पालन, गाय और भैंस पालन, रेस्टोरेंट, बुटीक, फर्नीचर, रेडीमेड गारमेंट्स एवं बेकरी आदि व्यवसाय से संबंधित रोजगार करने के लिए युवाओं द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन दिया गया था।
जिसके तहत आज सभी आवेदकों का साक्षात्कार किया गया जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार द्वारा बताया गया कि योजना के तहत कुल 68 आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। जिसमें 51 आवेदकों ने साक्षात्कार दिया और सभी आवेदकों के आवेदन पत्र साक्षात्कार समिति द्वारा स्वीकृत किए गए हैं जिनको अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए संबंधित बैंकों को फॉरवर्ड कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सब्सिडी युक्त लोन लेने के लिए बेरोजगार युवा लगातार आवेदन कर रहे हैं जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि जो भी युवा स्वरोजगार करना चाहता है तो वह मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के पोर्टल में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है या जिला उद्योग केंद्र में संपर्क कर सकता है भविष्य में लगातार साक्षात्कार कर युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
