देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सहसपुर के भाऊवाला से लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सड़क के पुनर्निर्माण की स्थिति, गुणवत्ता, सुरक्षा इंतजाम और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति और मौके की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी भी ली।
12 घंटे में पूरा हुआ पुनर्निर्माण
नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद संबंधित विभागों ने तेजी से काम शुरू किया और करीब 12 घंटे के भीतर एप्रोच रोड का पुनर्निर्माण पूरा कर लिया गया।
सड़क जल्द ठीक होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सामान्य करने में मदद मिली और लोगों को लंबे समय तक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना
मुख्यमंत्री धामी ने पुनर्निर्माण कार्य में जुटे अधिकारियों, इंजीनियरों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में तेजी से काम करना और लोगों को राहत पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
