चमोली। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अचानक बढ़े जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लिया और सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से स्थिति की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों को प्राथमिकता देने के साथ निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्थिति सामान्य होने तक प्रभावित मार्ग पर आवाजाही रोकने को कहा है।
तेज बहाव में पुल के साथ व्यक्ति और वाहन बहने की सूचना
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार ज्योतिर्मठ-मलारी मार्ग पर तमकनाला में 123 बीआरटीएफ, सुराईथोटा द्वारा बनाया गया बेली ब्रिज तेज जलप्रवाह की चपेट में आकर पूरी तरह बह गया।
प्राप्त सूचना के मुताबिक नाले में अचानक बढ़े पानी के तेज बहाव में एक व्यक्ति और एक कैंपर वाहन के बहने की सूचना मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना की गई हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।
मलारी की ओर आवाजाही पूरी तरह बंद
सुरक्षा को देखते हुए ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर मलारी की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। प्रशासन ने लोगों से प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि पुल बहने से आसपास के गांवों में राशन, दवाइयों और अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित न हो। जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों से ग्रामीणों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा गया है।
नदी-नालों के आसपास रहने वालों को सतर्क रहने की अपील
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नदी और नालों के आसपास रहने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा गया है।
सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) से चमोली समेत प्रदेश के संवेदनशील क्षेत्रों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है।
लगातार बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और तेज जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी
उत्तराखंड: 2036 ओलंपिक की सफलता के संकल्प के साथ रेखा आर्य ने हरकी पैड़ी से उठाई कांवड़
उत्तराखंड: यहाँ मिक्सर ट्रैक्टर की चपेट में आने से BTech छात्रा की मौत !
उत्तराखंड: गिरफ्तारी नहीं हुई तो कोतवाली घेरेंगे! रुद्रपुर में वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन हुआ उग्र 
