देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच अगले 24 घंटे मौसम को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने राज्य के लिए जोखिम बुलेटिन जारी किया है। इसके अनुसार 11 अगस्त 2026 शाम 5:30 बजे तक प्रदेश के 12 जिलों के कुछ क्षेत्रों में कम से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड का खतरा बना रह सकता है।
इन 12 जिलों में जोखिम
बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में अचानक बाढ़ का खतरा हो सकता है।
लगातार बारिश के कारण जमीन में नमी बढ़ने से निचले इलाकों में पानी जमा होने और सतही जल बहाव बढ़ने की संभावना है।
आपदा तंत्र अलर्ट मोड पर
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मौसम विभाग और अन्य तकनीकी संस्थानों से मिल रही चेतावनियों के आधार पर राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट मोड पर है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश की स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। सभी जिलों के आपातकालीन परिचालन केंद्रों से लगातार संपर्क और समन्वय किया जा रहा है।
संभावित फ्लैश फ्लड, जलभराव, भूस्खलन और नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
बारिश में अनावश्यक यात्रा से बचें
आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। लोगों को नदी, नालों, गदेरों और बरसाती जलधाराओं के पास जाने से भी बचने को कहा गया है।
पहाड़ी इलाकों में छोटी जलधाराओं में भी अचानक तेज पानी आ सकता है। ऐसे में नदी किनारे, पुल-पुलियों और जलभराव वाले स्थानों को पार करने की कोशिश न करें। भूस्खलन संभावित मार्गों पर भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।
प्रशासन ने लोगों से यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र मौसम, नदियों के जलस्तर और संवेदनशील इलाकों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश
उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की 
