लालकुआं- सेंचुरी पल्प एंड पेपर लालकुआं में आज आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के स्टाफ एवं कर्मचारी कॉलोनियों के सभी निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस तिरंगा यात्रा में बच्चों एवं महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कारखाने के सुरक्षा जवानों के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा सेंचुरी स्टाफ कॉलोनी द्वार से प्रारंभ होकर देश भक्ति के नारों के साथ घोड़ानाला वर्कर कॉलोनी होते हुए 25 एकड़ कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर से आकर संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा के समापन स्थल पर कालोनी वासियों, श्रम संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रबंधन वर्ग के सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने सभी से देश की एकता और अखंडता को हर स्थिति में मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा समापन स्तर पर सभी के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर सीईओ विजय कौल, एचआर हेड एपी पांडे, जीएम एस के बाजपेयी, जी एम (सी एस आर) नरेश चंद्रा, हेमेंद्र राठौर, रवि प्रताप सिंह ,सुमित ,पीआरओ भरत पांडे मौजूद रहे ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
