हल्द्वानी – हल्द्वानी वन प्रभाग में तैनात एक वन बीट अधिकारी की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक सूचना के आधार पर मौत तमंचे से गोली लगने की वजह से हुई है। इस घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
वन कर्मी का शव उसके सरकारी आवास से बरामद हुआ है। गोली कैसे चली इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। फिलहाल वन व पुलिस टीम वन कर्मी की मौत कैसे हुई इस जांच में जुट गई है। उक्त घटना के उपरांत वन बीट अधिकारी के शव को उनके सरकारी आवास से टनकपुर उप जिला चिकित्सालय लाया गया है। जहां पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतक वन कर्मी नैनीताल जिले के चोरगलिया का रहने वाला है। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी वन प्रभाग के सेनापानी रेंज के कलोनिया चौकी में तैनात वन बीट अधिकारी हरीश चंद्र जोशी (35) का शव 27 फरवरी की सुबह कलोनिया स्थित सरकारी आवास में मिला। हरीश चंद्र जोशी अविवाहित थे।

उनका अप्रैल में विवाह होना था। बताया गया कि गोली लगने से उनकी मौत हो गई। गोली खुद चलाई या किसी ओर ने इसका अभी पता नहीं चल सका है। शव को टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। वहीं मौत की खबर लगने से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है। इस घटना के बाद वन अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। फिलहाल वन कर्मी की मौत से विभागीय कर्मचारियों में भी शोक की लहर व्याप्त है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण 
