हल्द्वानी में ‘चोरों का खेल’!…दुकानों के तोड़े ताले, कैश गायब— CCTV में कैद
हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के लालडांट बाईपास रोड पर देर रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। सुनसान का फायदा उठाते हुए चोरों ने दोनों दुकानों के शटर और ताले तोड़ दिए और अंदर रखे गल्लों से हजारों रुपये की नकदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
सुबह जब दुकान मालिक अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। टूटे हुए ताले और बिखरा सामान देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है। साथ ही आसपास लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों के आने-जाने के रास्तों का पता लगाया जा सके।
घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय कारोबारियों ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास 
