नैनीताल में बड़ा हादसा: जल संस्थान के ब्रेक फेल ट्रक ने दो पर्यटक महिलाओं को रौंदा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल में बड़ा हादसा: जल संस्थान के ब्रेक फेल ट्रक ने दो पर्यटक महिलाओं को रौंदा

उत्तराखण्ड के नैनीताल में ट्रक के ब्रेक फेल होने से दो महिलाएं बुरी तरह से कुचल गई हैं।

ADVERTISEMENTSAd

मल्लीताल स्थित बी.ड़ी.पांडेय अस्पताल के पास मुख्य मार्ग में अनियंत्रित ट्रक ने दो महिलाओं को रौंद दिया। जल संस्थान के ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ ये हादसा।
एक महिला की टांग कुचल गई जबकि दूसरी के हाथ कुचल गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: महालक्ष्मी मंदिर में धामी-नितिन नवीन ने टेका माथा, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

दिल्ली के गगन विहार की रहने वाली महिलाएं अपने परिवार के साथ आज नैनीताल घुमने पहुंची थी। दोनों महिलाओं को अस्पताल से प्राथमिक चिकित्सकीय सेवा देने के बाद एम्ब्युलेंस के माध्यम से हल्द्वानी हायर सेंटर अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। इस घटना में वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को जमकर मदद की। ट्रक की टक्कर से वहां मौजूद कुछ अन्य टैक्सी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    नैनीताल में इनदिनों पर्यटक सीजन अपने यौवन पर है और सड़कों में भारी ट्रैफिक के साथ जबरदस्त भीड़ भी चहलकदमी करते दिख जाती है। ऐसे में यहां वाहन चालक या पैदल यात्रियों की लापरवाही के चलते हादसे होते रहते हैं। घटनाओं के बाद कई बार मामला मारपीट या मुकदमेबाजी तक भी पहुँच जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 7 दिन बंद रहेगी दिल्ली-देहरादून फ्लाइट
यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कभी रिटायर नहीं होता! हल्द्वानी में नितिन नवीन ने जवानों को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें