देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के देहरादून स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने जसपाल राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से उत्तराखंड तथा देश का नाम दुनिया भर में रोशन किया। उनका योगदान खेल जगत के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और अपना संवेदनात्मक समर्थन व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा का निधन खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके द्वारा देश और समाज के लिए किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपूरणीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास 
