165 परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित
देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए राज्य में 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 165 परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं।

बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के मुताबिक, परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए राज्य, मंडल एवं जिला स्तर पर सचल दल गठित किए जाएंगे। राज्यभर में बनाए गए केंद्रों में से 49 एकल और 1,196 मिश्रित हैं, जबकि पांच केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं।
परीक्षा केंद्रों में टिहरी जिले में सबसे अधिक 135 और चंपावत जिले में 42 केंद्र बनाए गए हैं।
सचिव के मुताबिक, हाईस्कूल में 1,13,688 और इंटरमीडिएट में 1,09,699 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
वहीं, मूल्यांकन केंद्रों में 29 केंद्र बनाए जाएंगे। इसमें गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊं मंडल में 13 मूल्यांकन केंद्र होंगे। इसमें 25 मिश्रित केंद्र होंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
