रुद्रपुर – चावला प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही हिंदी वेब सीरिज़ ‘उड़ान ज़िन्दगी की’ के मुहूर्त शार्ट का शुभारम्भ द्रोण कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एन्ड टेक्नोलॉजी में कालेज के प्रिंसिपल डा शमशेर सिंह द्वारा क्लैप बोर्ड क्लिक करके किया गया। इस वेब सीरिज़ की कहानी,स्क्रीनप्ले नाहिद खान ने लिखा है और उनके द्वारा निर्देशन भी किया जा रहा है। जबकि इसके प्रोड्यूसर हरविंदर सिंह चावला है।
‘उड़ान ज़िन्दगी की’ के मुहूर्त के अवसर पर द्रोण कॉलेज के प्रिंसिपल डा शमशेर सिंह ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में अभिनय करने वाली प्रतिभाओ को काम करने का मौका मिलेगा।
द्रोण कॉलेज में स्कूली बच्चो के साथ कैमरा टीम ने कई सीन फिल्माये और कॉलेज के प्रतिभाशाली बच्चो को अभिनय करने का मौका भी दिया।
हिंदी वेब सीरीज़ ‘उड़ान ज़िन्दगी की’ के निर्देशक लेखक नाहिद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वेब सीरीज़ को द्रोण कॉलेज के अलावा रुद्रपुर और आसपास के सिख परिवेश के ग्रामीण क्षेत्र में फिल्माया जा रहा है। वेब सीरिज़ की कहानी एक सिख परिवार के युवा इकलौते बेटे की महत्वाकाँक्षा में उठाये गये अविवेकपूर्ण निर्णय से परिवार पर टूट पड़ी विपत्तियो पर आधारित है। कॉलेज लाइफ से कैसे युवा अपनी ज़िद से परिवार को मुसीबत में डाल देते है। इस ममस्पर्शी कहानी का पहला शेड्यूल फिल्माया जा रहा है।
वेब सीरिज़ के प्रोड्यूसर हरविंदर सिंह चावला का कहना है कि इस वेब सीरिज़ के माध्यम से एक सिख परिवार की हृदयस्पर्शी और आँखे नम कर देने वाली कहानी से युवाओ के बीच एक मैसेज देने की कोशिश भी की गई है। जिससे युवा जागरूक हो सके और किसी फ्राड का शिकार न हो।

इस वेब सीरीज़ में मुख्य भूमिका में हल्द्वानी के उभरते कलाकार हिमांशु तिवारी ने हर्ष सिंह नाम के सिख युवा की भूमिका निभाई है, जबकि उनकी दोस्त की भूमिका में रुद्रपुर की मुस्कान अरोरा है। इसके अलावा आशीष छाबड़ा, राहुल छाबड़ा, प्रदीप बंसल, श्रीमती पूनम गुप्ता, बादल मिश्रा, शिवांश छाबड़ा, सबाहत हुसैन खान, गुरवीर सिंह, अक्षय मिड्डा मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगे। जबकि सहायक भूमिका में बलजिंदर कौर,रहनुमा मलिक, सुभान खान, विजय गुप्ता, अंकित सागर,चन्दन शाह, हिमांशु रस्तोगी,सुभम पांडेय आदि नज़र आयेंगे। वेब सीरीज़ के डीओपी और एडिटर विनोद कम्बोज है। विशेष आभार विजय भूषण गर्ग और प्रदीप बंसल (बंसल ज्वैलर्स) का रहा है।
वेब सीरीज़ के कलाकारों का मेकअप यू के इंटरनेशनल लन्दन ब्यूटी स्कूल के बलजीत सिंह एवं उनकी टीम द्वारा किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

