हल्द्वानी। शहर में पहली बार आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से दुर्गा होम यज्ञ का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती की आराधना की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरुकुल से आए वेदाचार्यों ने कलश स्थापना के साथ की। इसके बाद मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा की गई। फिर दुर्गा होम यज्ञ संपन्न हुआ। पूर्णाहुति और मंगल आरती के साथ अनुष्ठान का समापन किया गया।
यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक वातावरण में भाग लिया। वेदाचार्यों ने दुर्गा होम के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि श्रद्धालु इस अनुष्ठान में अपनी मनोकामना के लिए संकल्प ले सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम के अंतिम चरण में मां के भजनों का आयोजन हुआ, जिसका उपस्थित लोगों ने आनंद लिया।
इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य और अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात 
