ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल। साइबर अपराध के मामलों में कार्रवाई की रफ्तार बढ़ाते हुए नैनीताल पुलिस ने एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज किए हैं। जिले में अब तक साइबर अपराध से जुड़े चिह्नित हॉटस्पॉट के खिलाफ कुल 49 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की नाराजगी और सख्त निर्देशों के बाद तेज हुई है।

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान साइबर अपराध के हॉटस्पॉट के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अधिकारियों को ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। आईजी कुमाऊं रेंज निवेदिता कुकरेती ने भी तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने को कहा था।

इसके बाद नैनीताल पुलिस ने जांच तेज करते हुए जिले के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज करने की कार्रवाई की।

पुलिस की कार्रवाई में म्यूल बैंक खातों, एटीएम से रकम निकालने, चेक के जरिए निकासी और सिम कार्ड व पीओएस मशीन से जुड़े मामलों की जांच शामिल है। इन मामलों में तथ्यों की पड़ताल के बाद एफआईआर दर्ज की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां

म्यूल अकाउंट ऐसे बैंक खाते होते हैं…जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी से हासिल रकम को दूसरे खातों में भेजने या निकालने के लिए किया जा सकता है। पुलिस ऐसे खातों और उनसे जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

नैनीताल पुलिस ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को साइबर अपराध के हॉटस्पॉट के खिलाफ समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव

पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध से हासिल रकम को बैंक खातों, एटीएम, चेक या दूसरे माध्यमों से निकालने और अपराधियों की मदद करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे स्थानों और गतिविधियों की पहचान कर कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें