रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
चाइल्ड हेल्पलाइन को दी सूचना, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस; चौकी प्रभारी ने दिखाई संवेदनशीलता
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सिंह कॉलोनी स्थित चर्च के पास खड़ी एक कार के पहिए के नजदीक दो से तीन दिन की नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। बच्ची के मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसके उपचार की व्यवस्था की।
जानकारी के अनुसार, आदर्श चौकी प्रभारी प्रकाश पंत को नवजात बच्ची के मिलने की सूचना मिली थी। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सीओ विभव सैनी के निर्देश पर पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बच्ची को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा सके। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
चौकी प्रभारी ने दिखाई संवेदनशीलता
घटना के बीच आदर्श चौकी प्रभारी प्रकाश पंत का संवेदनशील मानवीय पक्ष भी सामने आया। उन्होंने बच्ची की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उसके लिए नए कपड़े, डायपर और दूध की बोतल की व्यवस्था की। चौकी प्रभारी ने कहा कि बच्ची की मुस्कान देखकर उन्हें सुकून मिला और ऐसा लगा कि आज उनकी ड्यूटी सफल हो गई।
नवजात की सुरक्षा पर उठे सवाल
नवरात्र के दौरान सामने आई इस घटना ने नवजात बच्चियों की सुरक्षा और उनके संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि बच्ची किसी जानवर की नजर में नहीं आई और समय रहते पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई। अब पुलिस की जांच के साथ बच्ची के बेहतर उपचार और सुरक्षित संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड 
