गदरपुर ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गदरपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर थाना क्षेत्र में मोतियापुर के पास एनएच-74 पर हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल एक और महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान 27 वर्षीय रेखा, पुत्री स्वर्गीय राम सिंह, के रूप में हुई है। हादसे में पहले ही एक महिला की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि कई मजदूर घायल हुए थे।
जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई को करीब 15 से 20 मजदूर धान की रोपाई के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर का अगला पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार मजदूर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। उपचार के दौरान रेखा ने भी दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक पर नशे की हालत में वाहन चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि रेखा और उनका भाई परिवार के कमाऊ सदस्य थे। रेखा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सामने अब आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं और परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह
हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा 
