रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में गुरुवार तड़के कार सवार युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बालाजी मंदिर के पास अज्ञात लोगों ने टेड़ा रोड लखनपुर निवासी गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर हमला कर दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज काशीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। गोपाल सिंह अधिकारी अपनी वॉक्सवैगन विंटो कार से बालाजी मंदिर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार को घेर लिया और हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने ईंट और पत्थरों से गोपाल पर वार किए। हमले में उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने कार की हालत देखकर पुलिस को सूचना दी। कार के शीशे टूटे हुए थे और वाहन क्षतिग्रस्त मिला। कार के अंदर और बाहर खून के निशान भी मिले। मौके से खून लगे पत्थर और ईंटें भी बरामद हुई हैं…जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लिया है।
सूचना मिलते ही रामनगर कोतवाल सुशील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
घायल गोपाल सिंह अधिकारी को पहले रामनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें काशीपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया…जहां उनका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि घटना से पहले लखनपुर चुंगी के पास गोपाल अधिकारी की कुछ युवकों से बहस हुई थी। इसके बाद बालाजी मंदिर के पास हमला किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है।
इसी तरह कुछ लोगों ने फायरिंग की बात भी कही है…लेकिन पुलिस की ओर से इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है।
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हमले में शामिल लोगों की जल्द पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा
देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर 