उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चमोली/केदारनाथ। सिखों के पवित्र तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। गुरुवार 17 सितंबर की सुबह बारिश के बीच हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। बर्फ की सफेद चादर से ढके गुरुद्वारा परिसर और आसपास की चोटियों का नजारा बेहद आकर्षक नजर आया।

बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

ADVERTISEMENTSAd

हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा। गुरुद्वारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और दर्शन किए। पहली बर्फबारी ने श्रद्धालुओं के अनुभव को और खास बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप

बर्फ से ढकी चोटियों और गुरुद्वारा परिसर का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। मौसम में बदलाव के बावजूद यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया।

रोज पहुंच रहे 1500 से 1800 श्रद्धालु

बारिश का दौर कम होने के बाद हेमकुंड साहिब की यात्रा ने एक बार फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। इन दिनों रोजाना करीब 1500 से 1800 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही पर्यटक फूलों की घाटी का भी रुख कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जन्मदिन पर सीएम धामी से मिलने उमड़ा उत्तराखंड, फूल-मालाओं के साथ शुभकामनाएं देने पहुंचे लोग

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मैनेजर सेवा सिंह के अनुसार यात्रा फिलहाल सुगम और व्यवस्थित तरीके से चल रही है। 16 सितंबर को 1894 श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में दर्शन किए। 16 सितंबर तक कुल 3,26,828 श्रद्धालु यहां मत्था टेक चुके हैं।

केदारनाथ में बारिश, हेली सेवा प्रभावित

उधर केदारनाथ धाम में भी सुबह से हल्की बारिश हो रही है। खराब मौसम के चलते केदारनाथ की हेली सेवाएं फिलहाल बंद हैं।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के पास लैंडस्लाइड जोन में पहाड़ी पर बड़े पत्थर अब भी फंसे हुए हैं। बारिश के दौरान इनके नीचे गिरने का खतरा बना हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए तेज बारिश और धुंध के बीच इस हिस्से में मार्ग की सफाई और चौड़ीकरण का काम फिलहाल रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बालाजी मंदिर के पास कार सवार युवक पर हमला, टूटे शीशे और खून के निशान से मचा हड़कंप

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गौरीकुंड और सोनप्रयाग से केदारनाथ की ओर यात्रियों की आवाजाही भी फिलहाल रोकी गई है। मौसम और रास्ते की स्थिति को देखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें