रुद्रपुर। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले उत्तराखंड राज्य कर विभाग ने कर चोरी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीमों ने रुद्रपुर और किच्छा में रेस्टोरेंट, स्वीट और बेकरी कारोबार से जुड़े पांच प्रतिष्ठानों पर एक साथ तलाशी और अभिग्रहण की कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान विभागीय टीमों ने प्रतिष्ठानों से कई जरूरी दस्तावेज, कारोबारी अभिलेख और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं। इनमें रुद्रपुर का बीकानेर प्रतिष्ठान भी शामिल है।
फर्जी ITC का लाभ लेने का आरोप
राज्य कर विभाग के अनुसार शुरुआती जांच में GST नियमों के पालन में गड़बड़ी और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी ITC का लाभ लेने की जानकारी सामने आई है। विभाग का दावा है कि कुछ प्रतिष्ठानों की ओर से देय कर का पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा था।
कई दिनों से मिल रही थी शिकायत
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इन प्रतिष्ठानों में कर संबंधी अनियमितताओं की सूचनाएं पहले से मिल रही थीं। इन सूचनाओं का विश्लेषण करने के बाद कार्रवाई की योजना बनाई गई।
संयुक्त आयुक्त श्याम तिरुवा ने कार्रवाई के लिए पांच अलग-अलग टीमें गठित कीं। इसके बाद रुद्रपुर और किच्छा में संबंधित प्रतिष्ठानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया।
मौके पर 21.64 लाख रुपये सरेंडर
विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यापारियों ने अपनी गलती स्वीकार की और करीब 21.64 लाख रुपये की धनराशि मौके पर ही सरेंडर की।
हालांकि मामले में जांच आगे भी जारी रहेगी और जब्त किए गए दस्तावेजों व इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच के बाद कर देनदारी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
25 अधिकारी-कर्मचारी अभियान में शामिल
संयुक्त राज्य कर आयुक्त श्याम तिरुवा ने बताया कि विशेष अनुसंधान शाखा ने त्योहारी सीजन को देखते हुए रेस्टोरेंट, स्वीट और बेकरी कारोबार से जुड़ी सूचनाएं जुटाई थीं। इन सूचनाओं का विश्लेषण करने के बाद कार्रवाई की गई।
अभियान में उपायुक्त एसआईबी इश्हाक खां के नेतृत्व में करीब 25 अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत 
