देहरादून। चारधाम यात्रा के बीच पहाड़ जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने पर्वतीय डिपो की 12 प्रमुख बस सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग फिर से शुरू कर दी है। यात्रा के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण इन सेवाओं को कुछ समय के लिए ऑनलाइन बुकिंग से हटाया गया था।
अब यात्री घर बैठे अपनी यात्रा की तारीख और बस का चयन कर अग्रिम टिकट बुक कर सकेंगे। इससे बस अड्डे पर टिकट लेने के लिए लाइन में लगने और लंबे समय तक इंतजार करने की परेशानी कम होगी।
किन पर्वतीय क्षेत्रों के लिए शुरू हुई बुकिंग
ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा देहरादून से चलने वाली कई पर्वतीय बस सेवाओं के लिए बहाल की गई है। इनमें चारधाम यात्रा से जुड़े उत्तरकाशी, बड़कोट और ऊखीमठ के अलावा बागेश्वर, द्वाराहाट, मंडल, देवाल, बीरोखाल समेत अन्य पर्वतीय रूट शामिल हैं।
यात्रियों को क्या करना होगा
परिवहन निगम ने यात्रियों से अपील की है कि टिकट बुक करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर संबंधित बस की जानकारी जरूर जांच लें। यात्री बस का प्रस्थान समय और उपलब्ध सीटों की स्थिति देखने के बाद अपनी सुविधा के अनुसार अग्रिम टिकट बुक कर सकते हैं।
निगम की सहायक महाप्रबंधक (पर्वतीय) चित्रलेखा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इन बस सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग दोबारा शुरू की गई है।
सुबह तड़के रवाना होती हैं बसें
पर्वतीय रूटों पर चलने वाली कई बस सेवाएं सुबह जल्दी रवाना होती हैं। देहरादून से नागचूला खाल के लिए बस सुबह 4:30 बजे चलेगी। बागेश्वर और घूमाकोट की बसों का प्रस्थान समय सुबह 5 बजे निर्धारित है।
इसके अलावा तपोवन और उत्तरकाशी के लिए बस सुबह 5:30 बजे….जबकि बड़कोट की बस 5:45 बजे रवाना होगी।
द्वाराहाट और बीरोखाल की बसें सुबह 6 बजे, मंडल की बस 6:30 बजे और देवाल की बस सुबह 7 बजे चलेगी। ऊखीमठ के लिए बस 7:30 बजे और त्रिपालीसेन के लिए सुबह 8 बजे बस रवाना होगी।
ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा बहाल होने से पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले से सीट सुरक्षित करने का विकल्प मिल गया है। इससे यात्रा की योजना बनाना भी आसान होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत 
