लैंसडौन। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 19 सितंबर को लैंसडौन पहुंचेंगे। दोनों अधिकारियों के दौरे को लेकर गढ़वाल राइफल्स के मुख्यालय में तैयारियां चल रही हैं।
लैंसडौन पहुंचने पर अजित डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि का सैन्य परंपराओं के अनुसार स्वागत किया जाएगा। दोनों अधिकारी 19 सितंबर की रात लैंसडौन में रुकेंगे।

दौरे के दौरान अजित डोभाल और जनरल सुब्रमणि गढ़वाल राइफल्स के अग्निवीरों से मुलाकात कर उनसे संवाद करेंगे। इसके साथ ही वे सेना की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों का भी जायजा लेंगे। अधिकारियों को सैन्य गतिविधियों और तैयारियों से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
अजित डोभाल का गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय, लैंसडौन का यह पहला दौरा होगा। वहीं CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि का गढ़वाल राइफल्स से विशेष रेजिमेंटल जुड़ाव रहा है। उनके दौरे को लेकर सैन्य स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
