लालकुआं (नैनीताल): गौला नदी में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया, जब खनन सामग्री (आरबीएम) लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने एक वृद्ध मजदूर को कुचल डाला। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, हल्दूचौड़ स्थित गौला नदी से निकासी गेट के पास ट्रैक्टर संख्या UK 04 CB 6362 खनन सामग्री भरकर जैसे ही बाहर निकल रहा था, तभी वहां काम कर रहे 60 वर्षीय मजदूर हीरालाल, पुत्र राम सुचित, निवासी बलिया (उत्तर प्रदेश) उसकी चपेट में आ गया। ट्रैक्टर का पिछला टायर सीधे हीरालाल के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और हीरालाल को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने बताया कि मृतक मजदूर के परिजन भी उसी क्षेत्र में कार्यरत हैं और हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कोu कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। नदी किनारे मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों में भी शोक का माहौल बना हुआ है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : गोरापड़ाव में बंदूक के दम पर लाखों की डकैती, 10-12 हथियारबंद बदमाश फरार
हल्द्वानी : बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर होगी कड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड: यहां विवाह में अड़चन बनी सौतेली माँ की कर डाली हत्या
उत्तराखंड: यहां पागल कुत्तों का आतंक, तीन दिन स्कूल बंद
उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला 

