- स्टोन क्रेशरों में जबरन खाली कराई गाड़ियां, स्वामियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
हल्द्वानी। लालकुआं क्षेत्र में स्थित स्टोन क्रेशरों में दबंगों द्वारा घुसकर अराजकता फैलाने का मामला सामने आया है। स्टोन क्रेशर स्वामियों का आरोप है कि कुछ दबंग किस्म के लोग उनके क्रेशरों में घुसकर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहे हैं, और यह धमकी दे रहे हैं कि यदि भाड़े के रूप में उन्हें अधिक भुगतान नहीं किया गया तो उद्योग बंद कर दिए जाएंगे। इससे परेशान होकर स्टोन क्रेशर स्वामियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। एसडीएम ने मामले की जांच के लिए पुलिस को आदेश दिए हैं।
कुमाऊं स्टोन क्रेशर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि हल्द्वानी-लालकुआं क्षेत्र में लगभग 15 स्टोन क्रेशर उद्योग हैं, जो जिले के राजस्व और रोजगार का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग एक समूह बनाकर क्रेशर स्वामियों और कर्मचारियों को धमका रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार रात से रविवार दोपहर तक लगभग सभी क्रेशरों में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज की घटनाएं हुईं।
इसके अलावा, उपखनिज से भरे वाहनों को कांटे पर खाली कराया जा रहा है, जिससे व्यापार ठप पड़ा हुआ है। स्टोन क्रेशर स्वामियों ने प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है और मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में एसोसिएशन के प्रमुख सदस्य अभिषेक अग्रवाल, बच्ची राम शर्मा, कुलवंत नागपाल, विजय सिसौदिया, चरणजीत सेठी, भुवन शर्मा, अनिल अग्रवाल, विवेक मिश्रा, बसंत जोशी, सुनील तलवाड़, चिराग, विवेक अग्रवाल और सुमित पटवारी के हस्ताक्षर हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
