हल्द्वानी : जीजा की ज़मीन बेच दी साले ने, 14 लाख रुपये हड़प लिए मुकदमा दर्ज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • जीजा की ज़मीन बेच दी साले ने, 14 लाख रुपये हड़प लिए मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी में एक व्यक्ति ने अपने जीजा से बात हुए बिना उनकी करीब पांच हजार वर्ग फुट जमीन का सौदा तय कर लिया। साथ ही 14 लाख रुपये भी ले लिए। बाद में असलियत खुली तो जीजा ने पूरी रकम मिले बगैर बैनामा करने से इन्कार कर दिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, डहरिया की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी दलीप सिंह ने कुसुमखेड़ा के रहने वाले वशिष्ठ भारद्वाज को हल्दूचौड़ में करीब 4900 वर्ग फुट का एक प्लॉट दिखाया। तहरीर के अनुसार, इसका सौदा प्रति वर्ग फुट रेट 1140 रुपये के हिसाब तय हुआ था। जमीन के लिए अग्रिम धनराशि आठ लाख खाते में और छह लाख नकद भी वशिष्ठ ने दे दिए। जमीन के कागज मांगने दलीप टालता रहा। जून 2023 में उसने बताया कि यह जमीन उसके जीजा प्रकाश पांडेय की है और उनसे वह बात कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान

बाद में दीपा पांडेय के नाम से एक एग्रीमेंट बनाकर दे दिया। इसके बाद जमीन की पूरी रकम उन्होंने दलीप को दे दी। बाद में यह एग्रीमेंट भी फर्जी निकला और बैनामा नहीं हो पाया। वशिष्ठ ने अपनी रकम मांगी जो नहीं मिली। 19 माह बीतने के बाद भी जब मामला नहीं सुलझा तो उसने तहरीर दे दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी दलीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें