Nainital News– उत्तराखंड के नैनीताल में आखिरकार वही हुआ जिसका डर हर किसी को था। वीकेंड में यहां घूमने आने वाली पर्यटक कहीं नुकसान न कर दें इस बात का सभी को डर था और वही हुआ क्योंकि यहां रेंडम सेंपलिंग में 2 पर्यटक पॉजिटिव आए है।
नैनीताल में इतनी भीड़ है कि पता करना मुश्किल है कि कौन अपने साथ कोरोना लेकर घूम रहा है। गुरुवार को यही हुआ। दरअसल प्रशासन की तरफ से रैंडम जांच कराई जा रही है। ऐसे में हरियाणा निवासी एक ही परिवार के दो लोगों की जांच रिपोर्ट आई तो मालूम हुआ कि वे कोरोना संक्रमित हैं।
शहर में ही घूम रहे दो पर्यटकों के संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इन सैलानियों को नैनीताल से वापिस भेज दिया। बता दें कि जिला प्रशासन के निर्देशों पर रोजाना रैंडम जांच की जा रही है।
बीडी पांडे अस्पताल टीम द्वारा अलग अलग जगहों पर पर्यटकों, स्थानीय लोगों व व्यापारियों की रैंडम जांच की जा रही है। गुरुवार को अस्पताल की टीम ने तल्लीताल चौराहे में शिविर लगाकर 23 पर्यटकों की कोरोना जांच की। बता दें कि नैनीताल में प्रवेश के लिए नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना भी अनिवार्य है। मगर उसके बाद भी दो पर्यटकों का संक्रमित मिलना वाकई कुछ सवाल तो खड़े जरूर करता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
