नैनीताल : गुरुवार को 03:50 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, नैनीताल को उत्तराखण्ड जल संस्थान के सूखाताल, नैनीताल स्थित पम्प हाउस में क्लोरीन गैस सिलिण्डर से गैस के रिसाव होने की सूचना मिली। गैस रिसाव से इसके आस-पास के कार्मिकों एवं अन्य लोगों को आँखों में जलन एवं हल्की घुटन महसूस हुई। मौके पर तत्काल राहत व बचाव कार्य हेतु पुलिस कंट्रोल रूम, अग्निशमन विभाग, एस.डी.आर.एफ., एन.डी.आर.एफ. एवं उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के कार्मिक पहुंचे। साथ ही स्थानीय पुलिस विभाग ने मौके पर पहुंचकर लाउडस्पीकर के माध्यम से एनाउन्समेंट कर आस-पास के लोगों को प्रभावित क्षेत्र से दूर कराते हुए क्षेत्र कार्डेन ऑफ किया गया तथा निकट में निवासरत् कुछ लोगों को भी हटाया गया। अग्निशमन विभाग एवं पुलिस विभाग ने प्राथमिक रूप से गैस सिलिण्डर को हटाने का प्रयास भी किया गया। गैस सिलिण्डर के अधिक भारी होने तथा गैस के रिसाव के कारण सिलिण्डर को तत्काल हटाया जाना सम्भव नहीं था। राहत व बचाव कार्य हेतु एस.डी.आर.एफ. की टीम खैरना से तथा एन.डी.आर.एफ. की टीम भवाली से मौके पर पहुंची तथा क्लोरीन गैस सिलिण्डर को सुरक्षित रूप से निकालकर जे.सी.बी. के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस दौरान राहत व बचाव कार्यों हेतु मेडिकल टीमों को भी सजग रखा गया तथा आमजन को क्लोरीन गैस के रिसाव के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा के दृष्टिगत सावधानी बरतने हेतु भी बताया गया।
जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, नैनीताल ने आमजन से अपील की है कि क्लोरीन गैस के रिसाव की स्थिति में इसकी चपेट में आने वाले व्यक्तियों की आंखों में तेज जलन तथा सांस लेने में कठिनाई होती है। ऐसा होने पर तत्काल खुले एवं ऊँचे स्थान पर जाकर साफ हवा के सम्पर्क में आएं। आंखों में जलन होने पर अपनी आंखों को 10-15 मिनट तक साफ गुनगुने पानी से धोएं तथा साफ गीले कपडें से आंखों का ढकें। अगर क्लोरीन के सम्पर्क में आ गए हैं और त्वचा पर क्लोरीन जम गई है तों तुरन्त सभी कपड़े बदलकर साफ पानी से स्नान कर लें। सांस सम्बन्धी किसी परेशानी की स्थिति में निकटतम चिकित्सालय में जाकर परीक्षण करा लें। क्लोरीन गैस के सम्पर्क में आयी वस्तुओं को यथासम्भव न छुएं एवं उनसे दूरी बनाकर रखें। किसी भी प्रकार की घबराहट, जल्दीबाजी व अफवाह बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, अतः दूसरों को भी सुरक्षात्मक उपाय बताते हुए शांति बनाए रखें।
सुखाताल स्थित जल संस्थान परिसर में क्लोरीन गैस रिसाव की सूचना के बाद ADM के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सेफ्टी के दृष्टिगत लगभग 100 लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया ।
क्लोरीन गैस के 50 Kg वजन के सिलेंडर से लीक होने की जानकारी सामने आने पर SDRF और NDRF की संयुक्त टीम द्वारा गैस सिलेंडर को पानी में डुबाकर निष्क्रिय किया गया ।
स्थल पर मेडिकल टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है ।
उक्त स्थल वर्तमान में सुरक्षित है।
3 लोगों को उल्टी की शिकायत आने के कारण BD पांडे हॉस्पिटल भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य है ।
चिकत्सकों की टीम द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है ।
गैस लीक के कारणों की जांच हेतु संयुक्त मजिस्ट्रेट को आदेशित किया गया है ।
जल संस्थान सहित सभी विभागों को अपने अन्य विभागीय परिसरों में भी इस प्रकार के केमिकल स्टोरेज की सेफ्टी का परीक्षण करवाने के निर्देश दिए गए हैं ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
