हल्द्वानी : हल्द्वानी में सुबह से लगातार हो रही बारिश से आम जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। ऐसे में हल्द्वानी प्रशासन बरसात को लेकर पूरी तरह से अलर्ट पर है। कल सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों को भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। देर रात सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार ने पुलिस की टीम के साथ कलसिया नाला, रकसिया नाला, देवखड़ी नाला और चंबल पुल की तरफ पहाड़ की ओर से आने वाले नाले का निरीक्षण किया है।
उन्होंने नाले के किनारे रहने वाले लोगों से अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की टीम भी प्रशासन के साथ लगातार लोगों से नाले के उफान पर आने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। फिलहाल बरसात को लेकर स्थिति प्रशासन के नियंत्रण में है, लेकिन मौसम विभाग द्वारा बरसात को लेकर जारी किए गए अलर्ट के बाद से प्रशासन शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण करके हालात पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
