उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 13 सितंबर को बंद रहेंगे सभी विद्यालय,आदेश जारी।
उत्तरकाशी: भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी डा . मेहरबान सिंह बिष्ट ने दिनांक 13 सितंबर 2024 (शुक्रवार) को जनपद के सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में कक्षा-1 से 12 तक एवं आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र होने की संभावना व्यक्त की गई है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी डा . मेहरबान सिंह बिष्ट ने एहतियातन दिनांक 13 सितंबर 2024 (शुक्रवार) को जनपद के सभी विद्यालयों में एवं आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित करते हुए सभी उप जिलाधिकारियों, सहित शिक्षा एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुंभ मेले में आपदा आई तो ऐसे होगा रेस्क्यू, सरकार ने तैयार किया खास प्लान
धामी सरकार की योजना से प्रशांत ने शुरू किया होटल कारोबार, अब खुद के पैरों पर खड़े होकर कमा रहे अच्छी आय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नगर निगम ने कबाड़ की दुकानों के लिए किया नया आदेश
चमोली टनल हादसा: पीड़ित परिवारों को मिलेगी कितनी मदद? जानिए पूरा अपडेट
उत्तराखंड में कुत्तों का खौफ, लगातार हमलों के बाद 10 स्कूलों में चार दिन की छुट्टी
उत्तराखंड: शव लेकर उफनती नदी में उतरे ग्रामीण, 5 साल बाद भी नहीं बना टूटा पुल
हल्द्वानी : गोरापड़ाव में बंदूक के दम पर लाखों की डकैती, 10-12 हथियारबंद बदमाश फरार
हल्द्वानी : बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर होगी कड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड: यहां विवाह में अड़चन बनी सौतेली माँ की कर डाली हत्या
उत्तराखंड: यहां पागल कुत्तों का आतंक, तीन दिन स्कूल बंद 


