हल्द्वानी : बलदेव कपूर की लिखी किताब का मेयर ने किया विमोचन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बलदेव कपूर की लिखी किताब का मेयर ने किया विमोचन

👉 बलदेव कपूर अब तक लिख चुके हैं तीन किताबें ।
👉 पश्चिमी पाकिस्तान के रावलपिंडी में जन्म हुआ है बलदेव कपूर का ।

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी निवासी बलदेव कुमार कपूर द्वारा लिखी गई पुस्तक मेरी जीवन यात्रा संघर्ष और संसार के लफड़े का विमोचन नगर निगम हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट के द्वारा किया गया । वर्ष 1928 में पश्चिमी पाकिस्तान के रावलपिंडी में जन्मे बलदेव कपूर भारत – पाकिस्तान के विभाजन के दौरान अपने पिताजी को खोने के बाद पूरे परिवार, माताजी, 3 बहनों व 2 भाइयों की जिम्मेदारी के कारण पढ़ाई को छोड़ना पड़ा और वह केवल कक्षा 10 तक ही अपनी शिक्षा ग्रहण कर पाए ।
अपने संयमित जीवन एवं दृढ़ इच्छाशक्ति से उन्होंने अपने पारिवारिक दायित्वों का अच्छे से निर्वहन किया ।
अपने संघर्ष पूर्ण जीवन के संस्मरणों एवं समसामयिक विषयों पर पूर्व में भी लिखते रहे हैं । वर्तमान पुस्तक मेरी जीवन यात्रा संघर्ष और जीवन के लफड़े के अलावा पूर्व में, मैं सोचता हूं और मेरे विचारों का गुलदस्ता प्रकाशित हो चुकी हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात


बलदेव कपूर ने इस पुस्तक में अपनी है पाकिस्तान से लेकर भारत में जीवन व्यापन करने तक की पूरी यात्रा एवं यात्रा के संघर्ष और संसार के लफड़ो को इस पुस्तक में संजोग कर लिखा है ।


उक्त पुस्तक में बलदेव कपूर ने महिला सशक्तिकरण कहां है और कैसे हैं ? क्यों लड़ते हो क्यों मरते हो और किसके लिए ? साथ कुछ नहीं जाएगा, महिलाओं और पुरुषों के संबंधों पर समाज के बदलते नजरिए, ऋतु बसंत, लब पर आई है दुआ बनके तमन्ना मेरी, ईश्वर जो करता है उसमें कोई भलाई ही निहित होती है, भारत का सेकुलर नजरिया, रोजगार ही रोजगार जैसे कई बिंदुओं पर लेखन किया है ।

यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड


विमोचन के दौरान मंच पर मेयर नगर निगम गजराज सिंह बिष्ट, लेखक बलदेव कुमार कपूर, हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़, संरक्षक रमेश सडाना व उत्तरायण प्रकाशन के प्रकाश भट्ट उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में अजय कपूर, डॉ. मीनू कपूर, डॉ. अरुण कपूर, वीना कपूर, डॉ. एस के अग्रवाल, डॉ. त्रिलोचन सिंह, पार्षद राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना, सुनील शारदा सुरेश चंद्र गुप्ता, डॉ. पंकज गुप्ता, केदारनाथ भुटियानी, सुशील चंद्र गुप्ता, निर्मल खन्ना, इन्द्र भुटियानी, आदि उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें