हल्द्वानी: शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बालकों की इंटर-स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-12, अंडर-15 और अंडर-19 वर्ग के सिंगल्स और डबल्स के सेमीफाइनल तथा फाइनल मुकाबले खेले गए।
अंडर-12 सिंगल्स में दिल्ली पब्लिक स्कूल के सिद्धार्थ विजेता रहे…जबकि शैमफोर्ड स्कूल के यथार्थ बिष्ट ने रनर-अप का खिताब जीता। अंडर-12 डबल्स में निर्मला कॉन्वेंट के दक्ष और अर्जुन की जोड़ी ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
अंडर-15 सिंगल्स में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के दशमय गंगोला विजेता रहे। अंडर-15 डबल्स में गुरुकुल इंटरनेशनल के गौरव और गर्वित की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 सिंगल्स और डबल्स में भी गुरुकुल इंटरनेशनल के खिलाड़ी साहिल और शुभम विजेता रहे।
इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में 25 से अधिक सीबीएसई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और सभी मुकाबलों में उन्होंने उत्कृष्ट खेल कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में शैमफोर्ड स्कूल के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अधिकारी और विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक उपस्थित रहे। प्रबंधक ने सभी खिलाड़ियों, स्कूल स्टाफ और एसोसिएशन का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को प्रोत्साहित करने और खेल भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित 

