rekha arya

उत्तराखंड सरकार ने दी बड़ी राहत: बीमार होने पर भी कटेगा नहीं वेतन!

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि यदि पीआरडी जवान किसी कारणवश अस्पताल में भर्ती हैं, तो उनके छह महीने तक मानदेय में कोई कटौती नहीं की जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग पीआरडी जवानों की सभी जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेगा। जवानों की प्रमुख मांगों में 365 दिन का रोजगार सुनिश्चित करना और उनके लिए ‘स्वयं सेवक’ की जगह ‘कर्मचारी’ शब्द का उपयोग करना शामिल है। इसके साथ ही पीआरडी जवानों को मिलने वाली सहायता राशि में वृद्धि करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

मंत्री ने बताया कि 11 दिसंबर को पीआरडी स्थापना दिवस है और बैठक में इस अवसर के लिए कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा भी की गई। बैठक में प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक आशीष चौहान और अपर निदेशक अजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें