खटीमा: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। ताजा मामला चंपावत जिले के बाराकोट इलाके से सामने आया है। मंगलवार सुबह ग्राम सभा चुयरानी के धरगड़ा तोक में गुलदार ने 45 वर्षीय देव सिंह अधिकारी पर हमला कर दिया…जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोग एक महीने के भीतर दूसरी इस तरह की घटना से दहशत में हैं। मृतक देव सिंह अधिकारी के घर शोक का माहौल है। उनके पीछे पत्नी और 9 व 10 साल के दो बच्चे हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह देव सिंह घर से शौच के लिए निकले थे…तभी गुलदार ने उन पर हमला कर दिया और उनका शव लगभग 30 मीटर ऊपर ले गया। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को भी गुलदार ने उनकी पत्नी पर हमला करने का प्रयास किया था।
घटना की सूचना मिलते ही काली कुमाऊं रेंज के वन दरोगा प्रकाश गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मृतक के घर जाकर शोक व्यक्त किया और वन विभाग को गुलदार को पकड़ने के निर्देश दिए।
वन विभाग ने कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे, ट्रैप कैमरे और ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और लोगों से सुरक्षित रहने व अकेले बाहर न निकलने की अपील की गई है।
एसडीओ वन सुनील कुमार ने बताया कि वन अधिनियम के तहत मृतक के परिजनों को राहत राशि दी जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी गुलदार को आदमखोर घोषित कर पकड़ने या मारने की मांग की है।
देव सिंह अधिकारी जल संस्थान में पीटीसी पद पर तैनात थे और साथ ही मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत 
