हल्द्वानी- खाने में नॉनवेज के बजाय बीबी ने बनाई दाल, तो हुई जमकर की धुनाई, फिर ऐसे हो गया हाई वोल्टेज ड्रामा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News- वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी को नॉनवेज के बजाय दाल खिलाना बड़ा महंगा पड़ गया। पति ने अपनी पत्नी को जमकर पीट दिया। हंगामा देख जब मोहल्ले वाले इकट्ठा हुए तो उसने अपना सिर दीवार पर दे मारा और सारा ठीकरा अपनी बीबी के सिर पर फोड़ दिया।

शिकायत के बाद एसएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। लाइन नंबर 17 आजादनगर हल्द्वानी निवासी नाजिम पुत्र नजीर हुसैन ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसका जीजा फईम घर में आया और खाने में दाल बनी होने पर उसने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की सूचना जैसे ही परिजनो को हुई तो महिला का भाई और पिता उसके घर पहुँच गए। जिस पर फईम, उसका भाई आबिद, भतीजा शारिफ और सोनू उनके साथ गाली गलौज करने लगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
Ad

इसी बीच फईम की भाभी अंजुम और उसकी बहन ने फईम की पत्नी के साथ मारपीट कर दी। उक्त लोगों ने पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि उक्त लोग पहले भी उसकी बहन के साथ मारपीट कर चुके हैं और आए दिन दहेज की डिमांड करते रहते हैं। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें