देहरादून– उत्तराखंड में कोरोना के मामले एक बार फिर धीरे-धीरे बढ़ते नजर आ रहे हैं। राज्य में आज 10 जनपदों में कोरोना संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए हैं वही एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 214 पहुंच गया है।
राज्य में आज कोरोना के 54 नए मामले सामने आए है। वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 214 पहुंच गई है।

शनिवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 54 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि 23 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। दैनिक संक्रमण दर पर नजर डालें तो 4.21% पर पहुंच गई है।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में 29 ,हरिद्वार से 11, नैनीताल जिले में 03, उधमसिंह नगर से 01 , पौडी से 01, टिहरी से 0, चंपावत से 01, पिथौरागढ़ से 0, अल्मोड़ा 02, बागेश्वर से 0, चमोली से 01, रुद्रप्रयाग से 0 ,उत्तरकाशी से 05 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में अब तक कुल 93409 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 89605 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 3313 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं तथा 277 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी प्रतिशत दर 95. 93 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटे में आए 15940 नए मामले ,09 मरीजों की गई जान
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 15,940 मामले सामने आए, जबकि इससे पहले 24 जून को 17,336 नए मामले सामने आए थे, जबकि 23 जून को 13,313 नए मामले सामने आए थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 
