हल्द्वानी- यहां बाप ने सोते हुए बेटे पर किया कुल्हाड़ी से वार, मची चीख पुकार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- यहां एक बाप ने अपने बेटे को कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया , पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
कालाढूंगी तहसील क्षेत्र के चकलुवा के विदरामपुर गांव में बाप ने अपने सो रहे बेटे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार विदरामपुर निवासी नरेंद्र प्रसाद नशेड़ी है। मामूली विवाद के बाद उसने घर में सो रहे अपने बेटे अनिल प्रसाद पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे अनिल प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी नरेंद्र प्रसाद पर 504/506 धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: नुमाइशखेत में तीन नवंबर से लगेगा सरस मेला, 35 स्टॉलों पर प्रदर्शित होंगे ग्रामीण उत्पाद

गिरफ्तारी टीम में एसआई कमित जोशी, हरजीत सिंह, कांस्टेबल प्रकाश शामिल रहे। इस बीच घायल अनिल को हल्द्वानी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें